Skip to main content

Ekam-Bihar Updates सहारा इंडिया में जमाकर्ताओं की राशि के भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए जन आन्दोलन।

पालीगंज राम जानकी मठ से सहारा इंडिया संकल्प रथ यात्रा की शुरुआत 11 फरवरी से की जा रही हैं।








यात्रा की शुरुवात करते हुए एकम् बिहार प्रभारी श्री अविनाश कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 20 फरवरी तक राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा हमारी प्रमुख मांगों को नहीं माना गया तो एकम् सनातन भारत दल 1 मार्च से बिहार तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जन आंदोलन प्रारंभ करेगा।

अविनाश कुमार ने सरकार से मांग की। कि जमाकर्ताओं के भुगतान को सुनिश्चित करने को लेकर एक पारदर्शी 45 सदस्यों की निगरानी समिति का सरकार गठन करें।
जिसमें 15 सदस्य सरकार के, 15 सहारा इंडिया कंपनी के एवं 15 संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के सदस्यों को मिलाकर निगरानी समिति का गठन हो।
इस समिति की निगरानी में सेक्टर ब्रांच में चार किश्तों में जमाकर्ता की कुल राशि के भुगतान की व्यवस्था सरकार सुनिश्चित करे।

आप को बता दे कि सहारा इंडिया में बिहार के करीब 70 लाख से ऊपर जमाकतों की करीब तीस हजार करोड़ धन राशि जमा है। जिसमें सबसे अधिक राशि पटना जिले के लगभग 10 लाख जमाकतों की है। इसी को लेकर सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं के भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए एकम् सनातन भारत दल बिहार में यह आंदोलन कर रहा हैं।







Join Ekam Sanatan Bharat

Missed Call 91- 9810 7171 37

एकम् सनातन भारत सिर्फ एक राजनीति पार्टी ही नही सनातन धर्म एवम संस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु बनाया गया राजनेतिक संगठन है। इस संगठन को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे।




Comments

Popular posts from this blog

Join Ekam Sanatan Bharat